फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन पर बनेंगी अतिरिक्त गुड्स लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों के संचालन और लॉजिस्टिक क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। यहां एक अतिरिक्त गुड्स लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, वर्तमान मालगोदाम का विस्तार भी होगा।
विज्ञापन

झांसी डिवीजन द्वारा न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के विकास की प्रक्रिया शुरू की गई है। रेलवे ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त लाइन और अन्य कार्यों का निर्माण लगभग एक करोड़ 6 लाख 62 हजार 379 रुपये की लागत से किया जाएगा। नई गुड्स लाइन बनने से स्टेशन पर एक साथ अधिक मालगाड़ियों को खड़ा किया जा सकेगा। मालगोदाम का दायरा बढ़ने से कोयला, खाद्यान्न और अन्य औद्योगिक सामग्रियों की लोडिंग और अनलोडिंग का काम कम समय में पूरा हो सकेगा। यह स्टेशन दैलवारा और नजदीकी पावर प्लांट को कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों के रूट को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह विस्तार ललितपुर स्टेशन क्षेत्र में हाल ही में पूरे हुए पांच से 10 किलोमीटर लंबे यार्ड रिमॉडलिंग और रेलवे आधुनिकीकरण के कार्यों की निरंतरता में किया जा रहा है।
00000000000
बुनियादी सुविधाओं का विकास
मालगोदाम पर व्यापारियों और मजदूरों के लिए अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं जाएंगी। इनमें बैठने के लिए टिनशेड युक्त बेंच शामिल हैं। पेयजल के लिए वाटर बूथ और हैंडपंप आदि की व्यवस्था होगी। इन सुविधाओं से व्यापारियों और मजदूरों को उचित इंतजाम मिलेंगे।
विज्ञापन

000000000
लॉजिस्टिक क्षमता में वृद्धि
नई गुड्स लाइन के निर्माण से स्टेशन की लॉजिस्टिक क्षमता में वृद्धि होगी। इससे एक साथ अधिक मालगाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। मालगोदाम का विस्तार होने से लोडिंग और अनलोडिंग प्रक्रिया तेज होगी। यह कदम माल ढुलाई में लगने वाले समय को कम करेगा और दक्षता बढ़ाएगा।

न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त गुड्स लाइन के निर्माण और वर्तमान मालगोदाम का विस्तारीकरण किया जाना है। इसके लिए मंजूरी मिल गई है और इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें