फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अपर आयुक्त झांसी ने की पौधरोपण महाभियान की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अपर आयुक्त झांसी ने जनपद में आज 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में विभागों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिकाधिक पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रियंका ने विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्य,पौधों की उपलब्धता,गड्ढों की तैयारी, रोपण स्थलों की व्यवस्था और कार्यक्रम के संचालन के संबंध में बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय निदेशक वानिकी को निर्देशित किया कि पौधरोपण कार्यक्रम में जनपद की सभी समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों एवं विशेष रूप से सहरिया जनजाति के लोगों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को इस महाअभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें