फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा, संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में नालियों व जलभराव के स्थान पर सफाई कराई जाए। कर्मचारी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर मरीजों को चिह्नित करें। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
एक अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के संबंध में डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, सभी अधिकारी अभियान को गंभीरता से लें। उन्होंने ईओ व डीपीआरओ नवीन मिश्रा को निर्देश दिए कि जल भराव वाले स्थलों को चिह्नित कर रिपोर्ट दें। रोस्टर के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा व फॉगिंग कराएं। पशुपालकों को बाड़ों में साफ-सफाई रखने, कीटनाशक का छिड़काव व सूकरों को बाड़े में रखने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज आदि विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आशा व एएनएम व अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करेंगे। गांव-गांव जाकर कुष्ठ रोगियों, खांसी, बुखार एवं टीबी के मरीजों का चिह्नांकन किया जाएगा। बैठक में सीडीओ कमलाकांत पांडेय, उप जिलाधिकारी/ईओ राघवेंद्र शर्मा, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें