फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना सूचना कार्यालय से लापता होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष ने जारी किया निर्देश, काटा जाएगा वेतन, देना होगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय से बिना सूचना के पटल से लापता होने पर कार्रवाई की जाएगी। पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने लिखित रूप से निर्देश जारी किया है। इसमें कार्यालय से बाहर जाने पर सूचना देना होगी। इसके साथ ही कारण भी बताना होगा।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में कई कर्मचारी बिना सूचना के लापता हो जाते हैं। ऐसे में फरियाद या अन्य समस्या लेकर आने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ता है। कई बार उन्हें अधिकारियों के इंतजार में अधिक समय तक बैठना पड़ता है।इससे तय समय पर कार्य नहीं हो पाता है। इसके साथ ही कार्यालय का कार्य भी गति नहीं पकड़ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना सूचना के लापता होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें वेतन काटा जाएगा। इसके साथ ही स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। उन्होंने हिदायत दी है कि बिना सूचना के लापता न हों, न ही पटल को सूना छोड़े। उन्होंने कहा कि कार्यालय में लोग समस्या के निस्तारण की आस लेकर आते हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें