फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने पर तुली भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में हो रही गेहूं की खरीद व उसके उठान में बरती जा रही लापरवाही के मामले में विभिन्न राजनीतिक दलों ने मोर्चा खोल दिया है। जहां भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पीसीएफ ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है, वहीं, किसान मोर्चा ने खरीद केंद्रों का संचालन सुचारु बनाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि जिले के क्रय केंद्रों पर कृषकों द्वारा बेचे गए गेहूं का उठान नहीं किया जा रहा है। पीसीएफ ठेकेदार द्वारा उठान में लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में गेहूं की खरीद न के बराबर रह गई है। उधर, भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे ने डीएम को ज्ञापन देकर लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद नहीं होने का आरोप लगाया है। जिले में लगभग 10 दिन से गेहूं की क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। इससे किसान व्यापारियों को सस्ते दामों में उपज बेचने के लिए विवश हैं। क्रय केंद्रों पर जितनी खरीद की गई है, उसका भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। गेहूं के उठान की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें