फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत में कार्यरत एक कर्मचारी को रोककर उसके वाहन को पंक्चर करने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पंचायत के पार्षद, अध्यक्ष और पार्षद प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन बताया कि 20 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक ने आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी दीपू रजक को रोककर उसके साथ अभद्रता की और उसकी मोटरसाइकिल को पंक्चर भी कर दिया। जबकि वह जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटने जा रहा था। इससे पहले पार्षद अरविंद कोरी के साथ भी अभद्रता की गई थी। इससे नगर पंचायत के कर्मचारियों में रोष है। इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की गई थी। आरोप है कि शिकायत के बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा अध्यक्ष पति विजय किशोर सोनी, पार्षदों व सहयोगियों के खिलाफ साजिश कर झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक के कार्यशैली की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन पर अध्यक्ष मुक्ता सोनी, कुसुम वाल्मीक, ममता योगी, पिंकी वाल्मीकि, सपना रायकवार, अरविंद कोरी, सीमा जैन, कृष्णकांत, मनोज पुरोहित, रामू खटीक, अवधेश पारिया, अनीसा बेगम के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

पीड़ित कर्मचारी नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग पर कार्यरत है। उसके साथ अभद्रता की गई है। ऐसा प्रभारी निरीक्षक कई बार कर चुके हैं, जो गलत है।
- पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट
लॉकडाउन में व्यवस्था बनाना हमारा दायित्व है। जिसका भलीभांति निर्वाहन किया जा रहा है। मैंने कोई गलत काम नहीं किया। मात्र अनुचित काम कराने के लिए कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें