फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी पुलिया से टकराई

विज्ञापन
पुलिस की जीप दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा के पास महरौनी से एक केस के आरोपियों को लेकर ललितपुर आ रही पुलिस की जीप डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक एसएसआई, दो पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और तीन आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना महरौनी में तैनात एसएसआई राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल नफीस, महिला कांस्टेबल विद्या व होमगार्ड सुरेश शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे एक केस के आरोपियों को लेकर ललितपुर जा रहे थे। अभी उनकी गाड़ी ग्राम मिर्चवारा के पास पहुंची थी कि अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों में एसएसआई राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल नफीस, महिला कांस्टेबल विद्या के अलावा आरोपियों में नंदराम, मोहन व विनीता शामिल हैं। विनीता के साथ दो बच्चे भी थे, जिनमें एक को चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी, जिसपर सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार को ले जाया गया, जहां नफीस की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, शहर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला आदि मौके पर पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें