फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी से मारपीट का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
कैप्सन - एसडीएम को ज्ञापन देते संविदा कर्मी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र में पुलिस द्वारा संविदा पर तैनात बिजली लाइनमैन से मारपीट का विवाद गहराता जा रहा है। संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूराकलां में एक पुलिसकर्मी ने लाइनमैन देवेंद्र सिंह राजपूत की मारपीट कर दी थी। इससे संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को जनपद के उच्चाधिकारियों के समक्ष तथा संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर अपने नेता हर्षवर्धन के पास तक मामला पहुंचा दिया। शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों ने इसी बात को लेकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर को सौंपा। उन्होंने शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने और उन्हें समुचित सुरक्षा न मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन पर देवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रशांत खरे, भगवान दास, राजकुमार शर्मा, सुम्मेर, दुर्ग सिंह, बलराम, हरगोविंद आदि के हस्ताक्षर थे।
विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने आरोपी पुलिस कर्मचारी को पूराकलां थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश सिंह चौहान, थानाध्यक्ष पूराकलां
-------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें