फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला की अश्लील फोटो लेने व दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर बहाने से घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी अश्लील फोटो लेने एवं दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 17 अक्तूबर 2021 को एक होटल में उसकी मुलाकात एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुई और उसके पूछने पर उसने ऑनलाइन काम करने की बात बताई। तीन जनवरी 2022 को उक्त व्यक्ति ने उसे अचानक अपने घर बुलाया, जिस पर वह भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन शामिल होने से पहले सुबह करीब ग्यारह बजे उसके घर चली गई। जहां उसने उससे चाय पिलाने की जिद की और चाय पीने के बाद वह अचेत हो गई। जब उसे होश आया तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। आरोप लगाया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये वसूले। इस पर उसने कोतवाली में शिकायत की। इसके बाद 29 नवंबर को जबरन हस्ताक्षर करा लिए।
बीते तीन जनवरी को दोपहर तीन बजे जब वह अपने कार्यालय जा रही थी तो वह एवं उसके परिवार के लोग उसका पीछा करते हुए पहुंच गए और जब वह कार्यालय से वापस लौटी तो उक्त व्यक्ति ने उसे रोककर अपनी पत्नी को जबरन उसकी गाड़ी में बैठा लिया, जिस पर उसने उसके कहने पर उसे बाईपास पर छोड़ दिया। जहां से वह अपने वकील के पास गई तो वह अपनी पत्नी के साथ वहां भी पहुंच गया और उसके साथ गालियां देते हुए मारपीट कर दी। उक्त व्यक्ति उस पर राजीनामा का दबाव बनाने लगा और स्कूटी तोड़ दी। पीड़िता ने उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें