महरौनी। ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी के ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण निरंजन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रजनीश वाजपेयी को सौंपा है। उन्होंने ग्राम पंचायत में हर घर जल नल योजना का कार्य अधूरा छोड़ने और कंपनी पर फर्जी हस्ताक्षर कर कार्य पूर्ण दिखाने का आरोप लगाया है।
पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में कार्य तो प्रारंभ किया गया था, किंतु यह अब तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों को नल संयोजन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी या ठेकेदार ने फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान की मुहर लगाकर और हस्ताक्षर कर योजना को पूर्ण दिखा दिया है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि फर्जी मुहर लगाकर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। संवाद