फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अतिरिक्त दहेज न मिलने पर महिला को जान से मारकर कुएं में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप -
विज्ञापन

- भाई ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए एसपी को दिया शिकायती पत्र, पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से होना पाया मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी प्रतीक्षा बृहस्पतिवार की दोपहर घर के पास स्थित कुएं में मृतावस्था में उतराती हुई मिली थी। ससुरालीजनाें ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही थी। जबकि मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर प्रतीक्षा को परेशान करने और मारकर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतका के भाई देवेंद्र निवासी ग्राम ककरुआ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसकी बहन की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। बहन का एक तीन साल का और एक नौ माह का बच्चा भी है। ससुरालीजन उसकी बहन को मायके से अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाते थे। मना करने पर प्रताड़ित करते थे। 28 अगस्त को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी बहन प्रतीक्षा को जान से मारकर कुएं में फेंक दिया। पत्र में ससुरालीजनों पर दहेज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं, शुक्रवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार प्रतीक्षा की मौत पानी में डूबने से होना पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें