फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम दिदौनिया निवासी राधा पत्नी स्व. चालान सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में एक बैंक के कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर उसके खाते से तीन लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि पति की मृत्यु हो जाने पर शासन से उसे पांच लाख रुपये की धनराशि किसान दुर्घटना बीमा के तहत मिली थी, जो बैंक के खाते में जमा थे। दो माह पूर्व एक व्यक्ति उसे खाता गलत होने की बात कहकर बैंक ले गया। वहां कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिना बताए हस्ताक्षर कराए। इसके बाद पैसे निकाल लिए। अब जब वह उक्त लोगों से अपने रुपये मांगती है, तो धमकी दी जा रही है। उसकी शिकायत पर थाना नाराहट में दलालों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें