संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। थाना क्षेत्र स्थित कस्बा 22 जुलाई को मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से चोरी के मामले में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस थाने से चंद कदम दूर स्थित मोबाइल शॉप के ताले काटकर चोरी की वारदात का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को थाना पुलिस ने बताया गया कि 22 जुलाई को पंजाब नैशनल बैंक के पास में स्थित सिंघई मार्केट में स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर नगदी समेत एलसीडी, मोबाइल एसेसरीज आदि चोरी कर लिए गए थे, जिसमें दुकान संचालक आशीष अवस्थी ने पुलिस को तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले के खुलासे के लिए विवेचक उपनिरीक्षक प्रवीण दांगी द्वारा आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद कस्बा निवासी सीताराम कुशवाहा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई एक एलसीडी, एक होम थियेटर एवं एक सोल्डरिंग मशीन को बरामद किया है। बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।