संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली अंतर्गत एक गांव की महिला की तहरीर पर ललित सिंह निवासी ग्राम नगला थाना रवूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर के खिलाफ नाबालिग लड़की को फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी राजघाट प्रभारी ओमबाबू तिवारी ने आरोपी को रेलवे स्टेशन तिराहा जाखलौन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया।