फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 फरवरी को फंदे से लटका मिला था ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्यूटी पार्लर संचालिका को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली सदर के ग्राम झरकौन हाल निवासी शहर के कैलगुवा रोड मवेशी बाजार में किराये के कमरे में रहने वाली 27 वर्षीय अंजना का शव 11 फरवरी को दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता भवानी लोधी ने गांव के ही कृष्णपाल पर अंजना को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने रिसाला मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें