फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गेहूं खरीद केंद्र पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। किसानों को गेहूं का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन की सख्ती के बाद भी सेंटर प्रभारी और ठेकेदार खेल कर रहे हैं। किसान ने मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर 100 रुपये प्रति क्विंटल सेवा शुल्क लेने का आरोप लगाया।
सरकार ने गेहूं खरीद के लिए केंद्र खुलवाए हैं, लेकिन केंद्र प्रभारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। सोमवार को कुम्हेड़ी का किसान संतोष एसडीएम कार्यालय पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा और केंद्र प्रभारी पर 100 रुपये प्रति क्विंटल रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने सेवा शुल्क नहीं दिया तो गेहूं की खरीद नहीं की गई। किसान ने आरोप लगाया कि मंडी के कांटे से हो रही तौल में भी गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ट्रॉली पर डंडा बांध कर दफ्ती पर आरोप चस्पा किए
किसान ने गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी के डंडे में एक दफ्ती बांध ली, जिस पर सफेद कागज पर लिखा था कि 100 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन न देने पर किसान का गेहूं केंद्र पर नहीं तौला गया... यह तख्ती लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।

किसान ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही साबित हुए तो कार्रवाई की जाएगी।-राजबहादुर, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें