ललितपुर। मंगलवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालु घरों और मंदिरों में घट स्थापन कर देवी की पूजा-अर्चना करेंगे। सोमवार को मंदिरों में जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, वहीं बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। चंडीमाता मंदिर, ललितेश्वरी माता मंदिर, सुमेरा तालाब स्थित छोटी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह घट स्थापना होगी, वहीं घरों में घट स्थापना के साथ जवारे बोए जाएंगे। नौ दिन तक श्रद्धालु व्रत रहकर मातारानी का पूजन अर्चन करेंगे।
-
इन मुहूर्त में होगा घट स्थापन
प्रातः 8:15 से 10 बजे के मध्य कलश स्थापन एवं ध्वजारोहण
पूर्वाह्न 11:35 से मध्याह्न 12:24 बजे तक कलश स्थापन ध्वजारोहण
सायं 3:30 बजे से 5:30 बजे तक कलश स्थापन एवं ध्वजारोहण
जो अपने घरों में घटों में जवारे बोकर आराधना करते हैं, ऐसे साधक सायं 3:30 से रात्रि 9 बजे तक घट स्थापित करें।