ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वर्ष 2014-15 के छात्र- छात्राओं की छात्रवृत्ति खाते में नहीं पहुंचने की शिकायत की है।
ज्ञापन में बताया गया कि छात्रवृत्ति नहीं पहुंचने के कारण गरीब छात्र- छात्राओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द छात्रवृत्ति खाते में पहुंचाए जाने की मांग की है। इस मौके पर जिला संयोजक कृष्णा विश्वकर्मा, सत्यम जैन, अर्पित मोदी, अतिशय सिंघई, संजू पटेल, महेंद्र पाल, अभिषेक बुखारिया, पंकज पाल, अंकुश जैन, सतीश पटेल आदि उपस्थित रहे।