फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घूसखोरी में लेखपाल निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव सीरोनकलां में तैनात लेखपाल को घूसखोरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जांच के बाद एसडीएम ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव सीरोनकलां में तैनात लेखपाल गया प्रसाद प्रजापति का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच नायाब तहसीलदार को सौंपी। वीडियो में वह किसान से दाखिल खारिज कराने के एवज में रकम ले रहा है। साथ ही उसे रकम मिलने के बाद आश्वासन भी दे रहा है कि अब उसका कार्य हो जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के तहत निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि तक आधा वेतन देने का आदेश जारी किया। पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार सदर को सौंपी गई है। उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सौंपी गई है। यह कार्रवाई वीडियो के आधार पर की गई है। किसी भी पक्ष ने इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए हैं। विस्तृत जांच होने के बाद अन्य वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें