फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण

Fri, 06 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार आठ नवंबर को आयोजित होने वाली चंकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

नगर मुख्यालय, तालबेहट, महरौनी व पाली तहसील के 18 केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के 9,636 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने चार तहसीलों के 18 परीक्षा केंद्रों को चार जोन और दस सेक्टर में बांट दिया है। प्रत्येक जोन के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया गया है, जिनके साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ व निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
सबसे ज्यादा परीक्षार्थी नेहरू महाविद्यालय व गुरुदीन महिला महाविद्यालय में परीक्षा देंगे। इन दोनों केंद्रों पर एक-एक हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि सबसे कम 168 परीक्षार्थी सरस्वती ज्ञान मंदिर पर रहेंगे। शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों व उसके 100 गज के दायरे में धारा 144 रहेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्रों को कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा, जिन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा वाले दिन सुबह सात बजे निकाला जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर विशेष ध्यान
चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आने वाली भीड़ के रेलवे स्टेशनों पर हंगामे के रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने जीआरपी ललितपुर व तालबेहट को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी ने दोनों जीआरपी थानों को निर्देश दिए हैं कि स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षार्थियों के कारण अन्य यात्रियों को भी परेशानी न हो,
इसके लिए स्टेशन पर अतिरिक्त  पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। नगर के सभी चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मुन्ना भाइयों पर रहेगी नजर
नकल करने के हाईटेक तरीके मुन्ना भाइयों द्वारा अपनाने को लेकर पुलिस विभाग खासा चौकस है। पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर नजर रखने को कहा है। परीक्षार्थियों की जांच में पुलिस कर्मी भी केंद्राध्यक्षों व परीक्षा प्रभारियों का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें