ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना व ग्राम तेेरा के बीच टैक्सी की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार को लाया गया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया।
कस्बार मड़ावरा निवासी अरविंद (24) व ग्राम चिरौला निवासी राजविंद (22) मंगलवार को कस्बा बार में एक शादी समारोह के निमंत्रण में शामिल होने गए थे। शाम को करीब सात बजे वह अपने गांव के लिए बाइक से लौट रहे थे। अभी वह ग्राम गदयाना व ग्राम तेरा के मध्य ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक टैक्सी से उनकी टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।
पूर्व ग्राम प्रधान गदयाना राकेश रजक वहां से निकले, तो घायलों को देख उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।