फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
कैप्सन - घायलों को एंबुलेंस में लिटाते लोग - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
नत्थीखेड़ा/ तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा के डाक बंगले के सामने दो बाइकों की भिड़ंत होने से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा मजरा खिपटया निवासी लल्ला (28) पुत्र कल्लू, गिरिजा (42) पत्नी हेतराम रायकवार बाइक से नत्थीखेड़ा किसी पंचायत में आ रहे थे। वहीं, ग्राम पुराखुर्द के मजरा मातेरा निवासी केहर (40) पुत्र पंचम सेन और रामस्वरूप (45) पुत्र श्यामलाल के साथ बाइक से तालबेहट जा रहे थे। दोनों बाइकों की डाक बंगला के सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।
जानकारी के बाद नत्थीखेड़ा ग्राम प्रधान सेवाराम राजपूत और चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर गए। सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां केहर, लल्ला और गिरिजा की हालत खराब होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें