फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर तैयार हुआ यात्रियों के लिए एसी प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों की सुविधा के लिए चार्जर व आरामदायक कुर्सियां भी स्थापित कीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय को होटलनुमा व एसी युक्त बनाया है। इसमें एसी व डिस्प्ले लगाने का काम भी पूरा होने को है। जल्द ही यात्रियों के लिए इसे खोला जाएगा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय टीटी कार्यालय के पास स्थित है। अब रेलवे द्वारा इस प्रतीक्षालय में यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यहां पहले प्रतीक्षालय में शौचालय की मरम्मत कर नवीनीकरण किया गया। इसके बाद अब रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए होटलनुमा तैयार किया जा रहा है। इसमें दीवारों पर चारों ओर आकर्षक प्लाईवुड लगाई गई है। इसमें नई आरामदायक कुर्सियां स्थापित की गई हैं। गर्मियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा को एसी प्रतीक्षालय में एसी भी लगाए जा रहे हैं, ताकि गर्मियों में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार के दौरान परेशान न होना पड़े। अब यहां लाइट फिटिंग का काम भी पूरा हो गया है और यहां होटल जैसी झूमरयुक्त आकर्षक लाइट भी लगाई गई हैं। यात्रियों के मोबाइल चार्जर के लिए कई बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी न हो। रेलवे द्वारा इस प्रतीक्षालय में यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड भी यहां लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार के दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी व आने की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय तैयार किया गया है, इसमें कुछ काम रह गया वह भी जल्द पूरा हो जाएगा। जल्द ही यह प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकेगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें