संवाद न्यूज़ एजेंसी
ललितपुर। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार दुष्कर्म में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे दुष्कर्म पूर्व में किए गए, लेकिन उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। इन घटनाओं व ममता सरकार के विरोध में शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला संयोजक साहिल गौतम, जिला सह सहयोजक मानवेंद्र बुंदेला, नगर मंत्री विशाल जैन, नीतेश गौस्वामी, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद