फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में मिली गड़बड़ियां, बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 23 Jun 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
c d o nirikchn, lalitpur news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक जखौरा व बिरधा के अंतर्गत कराए जा रहे मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कामों में गड़बड़ी मिलने पर बीडीओ जखौरा और बिरधा से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार ने ब्लाक बिरधा के ग्राम सतरवांस में पवन राजा के खेत पर बंधी निर्माण का काम देेेखा। निरीक्षण के समय दस पुरुष एवं ग्यारह महिलाएं काम कर रही थीं। मौके पर उपलब्ध कराई गई पत्रावली में कार्य से संबंधित वित्तीय/प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली गई थी। इस पर खंड विकास अधिकारी से जवाब-तलब किया गया है कि उन्होंने बिना किसी स्वीकृति के कैसे काम प्रारंभ करा दिया? स्टीमेट में जंगल की सफाई के लिए पैसा रखा गया है, जबकि मौके पर किसी प्रकार का जंगल नहीं पाया गया।

तकनीकी सहायक द्वारा तटबंध पर मिट्टी भराई के लिए दाग बेलिंग नहीं की गई थी। प्रस्तावित निर्माण की ऊंचाई पर भी ध्यान नहीं दिया गया, इससे प्रतीत होता है कि तकनीकी सहायक ने कार्यालय में बैठकर स्टीमेट बनाया है। उन्होंने मनरेगा उपायुक्त (श्रम व रोजगार) नरेंद्र देव द्विवेदी को तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


ब्लाक बिरधा के ग्राम पटसेमरा में सुमन पत्नी हाकिम सिंह के खेत पर बंधी निर्माण पर काम बंद पाया गया। जब कार्य से संबंधित मस्टर रोल मांगा गया तो रोजगार सेवक ने बताया कि अभी मस्टररोल जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बिना मस्टर रोल एवं प्रशासनिक स्वीकृति के काम प्रारंभ करने पर खंड विकास अधिकारी से जवाब- तलब किया है। बंधी के तटबंध पर जो मिट्टी डाली जा रही है, वह बेतरतीब है। न तो मिट्टी के ढेलों को तोड़ा जा रहा है और न ही उसकी दरेसी की जा रही है। इस पर तकनीकी सहायक से जवाब- तलब किया गया है।

ग्राम कुमरौल तालाब के जीर्णोद्घार का काम बंद पाया गया। रोजगार सेवक ने बताया कि दस- पंद्रह दिन पूर्व कार्य हुआ है। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को तत्काल काम प्रारंभ कराने के लिए निर्देश दिए। पुलिया के निर्माण के स्टीमेट में ड्राइंग सलंग्न नहीं की गई है। प्वाइंटिंग एवं टाप कॉपिंग का कार्य अवशेष पाया गया। खंडा चिनाई में सीमेंट मसाले से भराई कराई गई। ज्वाइंट पर मसाला झड़ रहा था।

इससे स्पष्ट है कि बालू में सीमेंट की मात्रा निर्धारित अनुपात से कम प्रयोग की गई है। पक्के कार्य की तलाई का काम नियमित रूप से नहीं किया गया। उन्होंने कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराने पर खंड विकास अधिकारी जखौरा से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश डीसी मनरेगा को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें