फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल में अभिजीत व चंदा प्रथम

विज्ञापन
विजय - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से गांधी जयंती पर खिलाड़ियों को शनिवार को सुबह राष्ट्रीय ध्वज अभिवादन के साथ क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत एवं उपक्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने महात्मा गांधी एंव लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुबह नौ बजे से पांच किलोमीटर बालक वर्ग एवं तीन किलोमीटर बालिका वर्ग की पैदल चाल का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी ने किया, जो स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होकर खिरका चौराहा से वापस स्टेडियम पहुंची। इसमें बालक वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल में अभिजीत सोनी प्रथम, राजेंद्र द्वितीय, विनोद तृतीय स्थान पर रहे। जबकि तीन किलोमीटर बालिका वर्ग की पैदल चाल में चंदा अहिरवार प्रथम, सपना कुशवाहा द्वितीय एवं मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें