कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोरोना रैपिड किट से होने वाली जांच पर दो दिन के लिए रोक लगा दी गई है। जिले में 91 रैपिड जांच किट से काम चल रहा था, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। इससे जांच प्रभावति हो गई है। अब तक 289 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से 233 जांच की रिपोर्ट आ गई हैं, सो सभी निगेटिव हैं। इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च द्वारा इस पर दो दिन की पाबंदी लगा दी गई है। इस जांच किट से मिले नतीजों में छह से 71 फीसदी तक अंतर आ रहा है।