फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सफाई को आईजीआरएस का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनावायरस को लेकर शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में सफाई हो रही है, लेकिन वार्डों में जो खाली प्लाट पड़े हैं, उनमें गंदगी जस की तस है। उसे साफ नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। यह स्थिति कई मोहल्लों की है, जहां पर खाली प्लाटों में कचरा पड़ा रहता है। इनदिनों कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में गली- गली में सेनेटाइजेशन का काम चल रहा है तथा गलियों और नालियों की सफाई की जा रही है। लेकिन, खाली प्लाटों में जो कचरा पड़ा है उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका कारण लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि जब पूरे क्षेत्र में सफाई की जा रही है तो खाली प्लाटों से कचरा क्यों नही साफ किया जा रहा है। इसलिए अब लोग आईजीआरएस पर शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें