फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आरती, अंकित और जितेंद्र ने कुश्ती में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। देवमाता सिद्ध क्षेत्र में हुए दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह ने शील्ड, नकद राशि व उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में तालबेहट फाइटर की टीम खडौबरा को 28 अंकों से हराकर विजेता बनी। दंगल में दतिया, सागर, झांसी, ललितपुर, बबीना, बिजरौठा, ककड़ारी, दौलता, धमकना, लखनऊ और कानपुर से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इसमें महिला और पुरुष दोनों पहलवानों में शानदार मुकाबले हुए। लखनऊ की आरती और धमकना के अंकित पहलवान के बीच हुई रोमांचक कुश्ती 10 मिनट तक चली और बराबरी पर समाप्त हुई, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।
वहीं, अंतिम मुकाबले में झांसी के जितेंद्र ने बबीना के सोहेल को हराकर जीत दर्ज की। विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी जीत नहीं सके वह और मेहनत करें। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, डॉ. सतेंद्र सिंह बुंदेला, बलवीर यादव, धनुषराम यादव, ज्ञान सिंह यादव प्रधान कड़ेसराकलां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें