फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलकर वृद्धा की मौत

Sat, 18 Jul 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बालाबेहट निवासी रामदुलारी (95 वर्ष) पत्नी जवाहर बृहस्पतिवार रात मकान की दालान में सो रही थी। देर रात दालान में कुत्ता घुसने की आहट पाकर वह उसे भगाने के लिए उठकर खड़ी हो गई। आंखों से कम दिखाई देने की वजह से असंतुलित होकर वह जलते हुए लैंप पर गिर पड़ी, जिससे आग की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस का प्रबंध करने लगे, इसी दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें