फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक से ठगे 85 हजार, जाखलौन पुलिस ने कराया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/जाखलौन। साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसकर 85 हजार रुपये गंवाने वाले युवक के रुपये जाखलौन थाना पुलिस की सक्रियता से वापस उसके खाते में आ गए। पीड़ित ने पुलिस को प्रशंसा पत्र देकर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरई निवासी चंद्रशेखर प्रजापति के साथ कुछ दिन पूर्व साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 85 हजार रुपये उड़ा दिया था। चंद्रशेखर ने इसकी शिकायत तत्काल ऑनलाइन की थी। जाखलौन पुलिस ने पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट व अन्य प्रपत्रों की जांच की। वित्तीय एजेंसियों को मेल भेजकर कागजात प्रस्तुत करते हुए पीड़ित का पैसा खाते में होल्ड करा दिया। इस धनराशि को पीड़ित चंद्रशेखर के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराई।
15 मई को चंद्रशेखर के बैंक खाते में ठगी किए गए 85 हजार रुपये वापस आ गए। जमापूंजी वापस आने के बाद शनिवार को चंद्रशेखर का चाचा आनंद कुमार प्रजापति जोकि पेशे से अधिवक्ता है, ने जाखलौन थाना पुलिस को धन्यवाद पत्र दिया। धनराशि वापस कराने के लिए पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- अपना खाता नंबर, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर किसी से साझा न करें।
- साइबर फ्राड होने पर तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत करें।
- हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।

साइबर अपराधी विभिन्न तरीके से लालच देते हैं। किसी लालच में न आएं और अपने बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर किसी से साझा न करें।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें