फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे पर लटका मिला युवक, अपलोड की अंतिम क्षणों की रील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार के ग्राम गहराव में अभिषेक (21) का शव अपने घर के कमरे में शनिवार की सुबह फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस को मोबाइल से फंदे पर लटकने से पहले की अपलोड़ की गई एक वीडियो मिली। जिसमें वह छत के कुंदे पर पंखे से रस्सी के फंदे को गले में डाले और रस्सी को हाथ से पकड़कर झूल रहा है। यह रील करीब एक मिनट की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चचेरे भाई रामलाल प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की शाम को अभिषेक ने परिजनों के साथ खाना आया और कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार को सुबह आठ बजे देर तक नहीं उठने पर मां भागवती ने आवाज दी। दरवाजा खोलने पर बंद था। खटखटाने के बाद बहुत देर तक गेट नहीं खुले। इस पर रोशनदान से देखा तो छत के कुंडे से रस्सी पर लटक रहा था। इस पर परिजनों ने गेंती, फावड़ा व सब्बल से दीवार तोड़कर अंदर गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। चचेरे भाई ने बताया कि लटकने से पूर्व की एक वीडियो मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें