- पत्नी को मायके से बुलाने के लिए महिला थाने पहुंचा था युवक
- राहगीरों और फायर सर्विस विभाग के जवानों ने समझाकर युवक को नीचे उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला थाने के सामने नहर के किनारे लगे एक बबूल के पेड़ पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक ने तौलिया के फंदे पर लटकने का प्रयास किया। राहगीरों के देख लेने और फायर विभाग को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। उन्होंने पेड़ पर चढ़कर युवक को समझाकर नीचे उतारा। वह शिकायती पत्र पर कार्रवाई न होने से आहत था।
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी इरफान (28) ने महिला थानाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र दिया था कि उसकी पत्नी 29 मई को घर से अपने मायके भाग गई थी। तब उसने यह बात उसकी बड़ी बहन से की तो वह कह रही है कि अब वो कभी नहीं आएगी। उसने पत्नी की बड़ी बहन और उसकी मां पर बहलाकर घर तोड़ने का आरोप लगाया। उसकी दो बेटियां हैं, अब वह कहां जाए। यदि उसकी बेटियों को कुछ हो जाता है तो उसकी पत्नी की बहनें व मां जिम्मेदार होगी। उसने महिला थाने में तीन जून को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।