फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार की टक्कर से 20 फीट दूर गिरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। युवक उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरा और उसके हाथ व सिर में चोट आई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम पुरा-पाचौनी निवासी संतोष रैकवार (35) शुक्रवार दोपहर अपनी बहन के घर ग्राम कचनौंदा से बस में सवार होकर लौट रहा था। बस पुरा-पाचौनी को जाने वाली सड़क के तिराहे के पास पहुंचकर रुक गई। बस से संतोष रैकवार उतरा और तेजी से सड़क पार करने लगा। ललितपुर की ओर से आ रही कार ने संतोष को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष हवा में उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यह हादसा पास में एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कचनौदा चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाली कार को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें