फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बुदावनी तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुदावनी में बृहस्पतिवार देर रात युवक की पानी में डूबने मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव निकाला गया। मृतक की शिनाख्त चाली (24) निवासी ग्राम बुदावनी के रूप में हुई।
विज्ञापन

चाली बृहस्पतिवार सायंकाल तालाब किनारे गया था। आशंका है कि पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन रात होने के कारण शव नहीं मिला। शुक्रवार सुबह पुनः चाली की तलाश की गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया। चाली की मौत से गांव में मातम छा गया। मृतक चाली की तीन नाबालिग बेटियां हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी दयनीय है।
विज्ञापन

000000000
वर्जन
घटना की जानकारी मिली है, मृतक को जो भी आर्थिक सहायता देय होगी, उपलब्ध कराई जाएगी।- भूपेंद्र सिंह, एसडीएम, तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें