फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा- प्राइवेट कंपनी में था कर्मचारी, रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग करते समय हुआ घटना का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीना रेलमार्ग पर ग्राम जीरोन से जाखलौन रेलवे स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन पर सोमवार की सुबह वीर सिंह (50) निवासी ग्राम आलापुर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वीर सिंह एक कंपनी में प्राइवेटकर्मी था और पटरियों पर पेट्रोलिंग करते समय घटना का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि वीर सिंह झांसी रेल मंडल अंतर्गत कार्यरत एक कंपनी के जरिए प्राइवेट कर्मी के रूप में कार्य करता था। रविवार रात वह रेलकर्मी के साथ जीरोन रेलवे स्टेशन से जाखलौन रेलवे स्टेशन तक रेल पटरियों पर पेट्रोलिंग करने गया था। सोमवार की सुबह करीब छह बजे वह जीरोन रेलवे स्टेशन और जाखलौन स्टेशन के मध्य ग्राम आलापुर के पास तीसरी लाइन पर था। तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी रेलवे कर्मी ने तत्काल घटना की सूचना अन्य कर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांचकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें