ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम नैनवारा निवासी 27 वर्षीय रुद्रभान ने शराब के नशे में शुक्रवार शाम को घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी।
परिजन ने बताया कि भागीरथ का पुत्र रुद्रभान शराब पीता था। शुक्रवार शाम को वह शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। मां ने रुद्रभान को रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद रुद्रभान की मां वहां से चली गई। इसी बीच रुद्रभान घर के सामने लगे नीम के पेड़ पर चढ़ गया और रस्सी के फंदे पर लटक गया। उसकी मौत हो गई। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता शिक्षामित्र हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।