ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत इलाइट चौराहा नहर के पास एक विवाह घर से लौट रही महिला के गले से सोने का हार छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर महू नाका बालंदा कॉलोनी निवासी मुुन्नी राठौर पत्नी चंद्रशेखर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि बीते 11 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे वह रिश्तेदारी में इलाइट चौराहा के आगे नहर के पास एक विवाह घर से लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार आए और उसके गले से ढाई तोला का सोने का हार झपट्टा मारकर ले भाग गए। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।