फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम मादौन के मजरा माता खेड़ा में एक महिला ने अपने ही घर में छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मादौन के माता खेड़ा निवासी सुषमा (26) पत्नी गजराज ने दोपहर में अपने पति और पुत्र के साथ खाना खाया। इसके बाद बच्चा बाहर खेले चला गया और पति कमरे में लेट गए। इसी दौरान पत्नी छत पर बने कमरे में गई और दुपट्टा के सहारे छत के गर्डर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब बच्चा छत पर गया तो वहां मां को फांसी पर लटकते देखा। उसने पिता को घटना बताई। जब तक वह गए, तब तक मौत हो चुकी थी। मृतका का मायका थाना नाराहट के ग्राम इमलिया में है। उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा मामा के घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें