फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की के पट्टे में साड़ी फंसने से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम रमेशरा में गेहूं पिसाने के दौरान चक्की के पट्टे में साड़ी फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम रमेशरा निवासी जशोदा (45) पत्नी मुन्नालाल मंगलवार की शाम को करीब छह बजे गांव में लगी एक चक्की पर गेहूं पिसाने के लिए गईं थीं। उसका गेहूं चक्की में डाला गया तो वह पट्टे की ओर खड़ी हो गई। इसी दौरान उसकी साड़ी चक्की के पट्टे में फंस गई, जिससे वह भी चक्की के घूम रहे पट्टे में फंस गई, उसके पैर लहूलुहान हो गए और उसे कई जगह गंभीर चोटें आईं। यह देख चक्की संचालक ने चक्की बंद कर किसी प्रकार पट्टे में फंसी उसकी साड़ी को बाहर निकाला और पास में पड़ी खटिया पर लिटाकर महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। चक्की संचालक व परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाने के दौरान महिला की हालत अधिक बिगड़ गई और झांसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को परिजन वापस गांव ले गए, जहां इसकी जानकारी मड़ावरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका का पुत्र क्वारंटीन है
मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतका के भतीजे हरीओम अहिरवार ने बताया कि मृतका का एक पुत्र अहमदाबाद में काम करता था, जो वापस आने पर क्वारंटीन में भेजा गया है। परिजन ने प्रशासन से मृतका के अंतिम संस्कार के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें