ललितपुर। थाना बालाबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसोई में एक महिला ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बालाघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसोई निवासी प्रवेश (20) वर्ष पत्नी नारायण सिंह लोधी ने बृहस्पतिवार को अपने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। बालाबेहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण अज्ञात है।