फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला ने जरी साड़ी का कामकर लखपति दीदी में दर्ज कराया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्थिक स्थिति सुधारकर अपनी वार्षिक आय दो लाख से अधिक पहुंचाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायत सीरोंन खुर्द में मां वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह की महिला ने जरी साड़ी बनाने व बेचने का कार्य किया। इससे उसने अपनी आर्थिक स्थिति में सुधारकर वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक कराकर लखपति दीदी में नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सीरोंन खुर्द निवासी मीना देवी के परिवार की स्थिति पहले ठीक नहीं थी। खेती के लिए जमीन न होने के कारण परिवार का गुजर बसर मजदूरी कर चल रहा था। उसके दोनों बच्चे मजदूरी के बाहर चले गए थे। लेेकिन उसने परिवार के लिए कुछ करने की ठान रखी थी। तभी उसे राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन के तहत संचालित समूह की जानकारी मिली। समूह सखियों से संपर्क कर गांव के मां वैष्णोदेवी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी, इसके बाद उसने कुछ दिनों तक समूह का कामकाज देखा। समूह से आर्थिक मदद लेकर जरी सिल्क साड़ी निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। आज उसकी साड़ियों की कीमत बाजार में बहुत अच्छी मिल रही है। वर्तमान में वह तीस हजार रुपये से अधिक एक माह में कमा रही है। उसके इस कार्य से पारिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। साथ ही परिवार के लोग भी अब उसके इस कार्य में मदद कर रहे हैं। जिससे उन्हें बाजार मजदूरी को नहीं जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें