फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल काटते समय महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल निवासी राजकुमारी कुशवाहा (35) को बृहस्पतिवार की शाम को खेत पर फसल काटते समय सांप ने डसा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के जेठ बृजलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे उसकी बहू राजकुमारी खेत पर उड़द की फसल काट रही थी। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन राजकुमारी को लेकर महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्री व एक पुत्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें