फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम मगरपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। ससुरालियों के अनुसार महिला काफी दिनों से बीमारी से परेशान चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मगरपुर निवासी रोशनी सिंह (22) पत्नी आनंद सिंह ठाकुर शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई, जबकि उसका पति आनंद सिंह खेत में फसल की सिंचाई के लिए पानी देने चला गया। रात्रि करीब साढ़े तीन बजे खेत से लौटकर आया और अपने कमरे में गया तो वहां पत्नी कमरे में पंखे पर साड़ी के फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख उसने अन्य परिजनों को आवाज देकर उठाया और यह घटना के बारे में जानकारी दी। सुबह होने पर आसपास ले लोगों को जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और सूचना थाना पाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। जानकारी पर तहसीलदार पाली अभिषेक कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने परिवारजनों एवं ग्रामीणों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें