फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर के बाहर बैठे ग्रामीण को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना जखौरा के ग्राम बांसी में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम बांसी में रविवार की रात को घर के बाहर बैठे ग्रामीण को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे कपिल ने बताया कि रविवार की रात को उसके चाचा दिनेश (49) घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनके पैर में सांप ने डस लिया। रोशनी की और सांप दिखा तो वह घर के अंदर गए और परिजनों को जानकारी दी। इस बीच उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। वह लोग दिनेश की झाड़फूंक कराने को ले गए थे। यहां करीब आधा घंटे झाडफूंक कराने के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-एक बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह साड़ी बनाने का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें