ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा निवासी एक ग्रामीण की खेत पर हालत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा जाखलौन निवासी संतोष पुत्र प्यारेलाल गांव में ही खेत पर रहता था। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह महुआ बीन रहा था। जबकि, उसकी पत्नी मजदूरी को गई थी। इसी दौरान उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। जिससे वह अचेत हो गया। पास में मौजूद उसके बच्चों ने गांव में मौजूद अन्य परिजनों को जाकर सूचना दी, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।