फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत बगिया वाले हनुमानजी मंदिर के पास 16 जुलाई को वाहन दुर्घटना में घायल ग्रामीण की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सौजना के ग्राम भौंडी के मजरा बूरी निवासी हीरालाल (30) पुत्र दशरथ 16 जुलाई को किसी काम से महरौनी जा रहा था कि बगिया वाले हनुमानजी मंदिर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिकित्सकों ने उसे झांसी और वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया था। ग्वालियर में इलाज के बाद चार दिन पहले वापस घर आ गया था, लेकिन एक दिन पहले उसकी फिर से हालत बिगड़ गई और परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को वापस लाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई शंकर ने बताया कि उसका भाई हीरालाल मजदूरी करता था। मृतक के दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें