फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब आदेश: एक शिक्षक को स्थल बताए बिना कर दिया कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। निजी विद्यालयों में गठित प्रबंध समितियों के मनमाने आदेश विभाग के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी का सुर्खियों में है। यहां की प्रबंध समिति ने एक शिक्षक के पूर्व में दिए स्थानांतरण प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए कार्यमुक्त कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि उक्त शिक्षक को किस स्थल के लिए कार्यमुक्त किया गया है, इसे आदेश में स्पष्ट नहीं किया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

शिक्षा का प्रसार करने के लिए शासन ने निजी विद्यालयों को मान्यता दे रखी है। इनके संचालन का जिम्मा संभाल रहीं प्रबंध समिति मनमाने आदेश जारी कर रही हैं। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसा ही एक प्रकरण इन दिनों शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी का चर्चा में है। यहां कार्यरत अंग्रेजी के प्रवक्ता वेदप्रकाश सिंह को प्रबंध समिति द्वारा पूर्व में दिए स्थानांतरण प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए तुरंत प्रभाव से कार्यभार से मुक्त कर दिया है। इस कार्यभार मुक्त आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह किस स्थल के लिए कार्यमुक्त किए गए हैं। इससे नया विवाद खड़ा हो गया है और मामला जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंच गया है। यही नहीं, इस मामले को लेकर शिक्षक संघ भी सक्रिय हो गया है।
कार्यभार मुक्त आदेश जारी किया गया है, वह गलत है। इस संबंध में कॉलेज के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- रामशंकर
जिला विद्यालय निरीक्षक
कॉलेज में व्यवस्थाएं बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त शिक्षक दिए जा रहे निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं और उनका बर्ताव भी ठीक नहीं है। इस कारण प्रबंध समिति ने उन्हें कार्यमुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एचकेएल वर्मा, प्रधानाचार्य श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें