फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दबंग ने कर लिया सरकारी कूप पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। तहसील मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम कड़ेसराकलां में एक दबंग ने सरकारी कूप पर कब्जा कर लिया है। उसने कूप को पत्थर रखकर बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव की आबादी लगभग 10 हजार है और यह घटना गांव के मध्य में हुई है।
विज्ञापन


पीडब्लूडी ने गांव के मध्य में एक कूप का निर्माण कराया था। ग्रामीण इस कूप से पानी लेते थे। एक युवक ने कूप के समीप एक प्रजापति से कुछ जमीन खरीदी। इसके बाद उसने धीरे-धीरे कूप पर पत्थर रखकर और दीवार बनाकर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को कई बार अवगत कराया। लेकिन किसी ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। इससे पहले भी सड़क किनारे बने एक यात्री प्रतीक्षालय को जमींदोज कर दिया गया था। उस जगह पर दबंग ने अपना आशियाना बना लिया था।

रिपोर्ट के बाद नहीं हुई कार्रवाई
गांव के लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने लाखों रुपये की लागत से एक प्रतीक्षालय बनाया था। यह प्रतीक्षालय पेट्रोल पंप के पास स्थित था। एक दबंग ने इसे रातों-रात जमींदोज कर दिया था। उस समय कुछ लोगों ने इसका विरोध भी दर्ज कराया था। तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव की दिलचस्पी न लेने के कारण समुचित कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोई शिकायती पत्र आज तक नहीं मिला है। सरकारी कूप पर कब्जा करना पूरी तरह से गलत है। जांच के बाद यदि कूप पर कब्जे की शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।- अभिजीत सिंह,एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें