फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: माताटीला रोड पर 1.60 करोड़ से होगा लघुसेतु का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया शुरू, दो माह में लोकनिर्माण विभाग करेगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालाबेहट माताटीला मार्ग पर लघुसेतु का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत लगभग 1.60 करोड़ रुपये आएगी। यह कार्य लोकनिर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कस्बा तालबेहट से माताटीला मार्ग होते हुए 12 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। इसके साथ ही माताटीला रेंज में सेना का भी आवागमन होता है। इस मार्ग से माताटीला बांध, मालिनदेवी मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग अधिक व्यस्त बना रहता है।
विज्ञापन

तालबेहट से माताटीला मार्ग पर नाले का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते यहां से आवागमन के दौरान समस्या बनी रहती है। कई बार दोनों ओर से वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है। इसके चलते इस पुल को बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर मांग की जा रही है। अब इस पुल को बनाने का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस लघु सेतु के नवनिर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था और इसके निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
तालाबेहट माताटीला मार्ग पर पुल का निर्माण 1.60 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस पुल का निर्माण एक वर्ष में पूरा किया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें